Explore

Search

May 1, 2026 11:11 am

हुसैनगंज : फिरोज हत्याकांड में मुख्य आरोपित के घर से पिस्टल व कारतूस बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • 13 मार्च को हुई फिरोज अंसारी की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
  • मुख्य आरोपी अजीत यादव को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
  • आरोपी की निशानदेही पर घर से पिस्टल व एक कारतूस बरामद
  • पूर्व से रची गई साजिश में कई नामजद व अज्ञात आरोपी शामिल

सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर पंचायत के शंकपुर निवासी आलिम अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड के मुख्य आरोपित अजीत कुमार यादव के घर से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि 13 मार्च की शाम बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर फिरोज अंसारी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। पुलिस दबाव के कारण मुख्य आरोपित अजीत कुमार यादव ने 30 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
इसके बाद 10 अप्रैल को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर घर में छुपाकर रखे गए हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और एक कारतूस को बरामद कर लिया गया।
बताया जाता है कि इस मामले में मृतक के भाई अल्लाउद्दीन अंसारी ने 14 मार्च को थाने में आवेदन देकर पूर्व से रची गई साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने गोसोपाली निवासी अजीत कुमार यादव, हबीबनगर निवासी धर्मेंद्र यादव समेत चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर