Explore

Search

May 5, 2026 9:47 pm

रघुनाथपुर : एक पिस्टल व एक कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गेहूं के खेत से संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया हिरासत में
  • तलाशी में पिस्टल, कट्टा व छह कारतूस बरामद
  • आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित गेहूं के खेत से अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरूआ गांव निवासी इंद्रजित पटेल के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कट्टा एवं छह कारतूस बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब 12:05 बजे रघुनाथपुर थाना को सूचना मिली कि नवादा गांव के गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम इंद्रजित पटेल बताया। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर