Explore

Search

May 6, 2026 12:44 am

सिवान : इंटरमीडिएट व वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित
  • राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र
  • अभिभावक व विद्यालय प्रधानाध्यापक भी हुए सम्मानित
  • डीएम ने छात्रों को मेहनत व अनुशासन का दिया संदेश

सिवान: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित कार्यक्रम में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके अभिभावकों एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं हैं और अनुशासन के साथ सही दिशा में प्रयास करने पर वे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे तथा जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे।


कला संकाय के टॉपर्स:

इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय में 476 अंक प्राप्त कर गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय सानी बसंतपुर की छात्रा अमृता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 474 अंक के साथ राजकीयकृत हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज चैनपुर के छात्र अभिनव कश्यप द्वितीय तथा 470 अंक के साथ दारोगा प्रसाद राय कॉलेज की छात्रा सादिया अफरोज तृतीय स्थान पर रहीं।

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स:

वाणिज्य संकाय में 463 अंक के साथ प्लस टू स्कूल सैदपुरा के छात्र जोहैर अहमद प्रथम, 461 अंक के साथ गोरख सिंह कॉलेज महाराजगंज की छात्रा नव्या कुमारी द्वितीय तथा 450 अंक के साथ सेंट्रल हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज गौर बाजार आंदर की छात्रा लक्की शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञान संकाय के टॉपर्स:

विज्ञान संकाय में 470 अंक के साथ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुड़वा बड़हरिया की छात्रा नाजिश परवीन प्रथम स्थान पर रहीं। 469 अंक के साथ लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज गुठनी की छात्रा तनु यादव द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि 468 अंक के साथ सलोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी श्रेणी में प्लस टू भुवनेश्वर फतह आलम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बाबूहाता उरांव के छात्र सूरज कुमार को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

माध्यमिक परीक्षा के टॉपर्स:

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 484 अंक के साथ जनता हाईस्कूल मुस्सेपुर की छात्रा सृष्टि सिंह और उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहांस पूर्वी के छात्र अंकित कुमार यादव संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। 483 अंक के साथ उत्क्रमित हाईस्कूल करचोलिया के छात्र आतिश कुमार द्वितीय तथा 482 अंक के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल भीखमपुर के छात्र शिवम कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

चमचम ग

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर