Explore

Search

May 6, 2026 12:29 am

सिवान : एडीजी संजय सिंह को मिला सिवान का जिला प्रभारी की कमान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा प्रशासनिक फैसला
  • एडीजी संजय सिंह को सिवान का नोडल पदाधिकारी बनाया गया
  • कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने पर फोकस
  • हर महीने डीजीपी को सौंपनी होगी विस्तृत रिपोर्ट

सिवान: बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। इसके तहत महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
इसी क्रम में सिवान जिले के जिला प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी एडीजी संजय सिंह को सौंपी गई है। इस फैसले का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।
नोडल पदाधिकारी के रूप में एडीजी संजय सिंह जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित कांडों की प्रगति, स्पीडी ट्रायल, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा थानों की कार्यप्रणाली समेत करीब 18 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नियमित समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा, उन्हें अपने निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रत्येक माह पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सौंपनी होगी, जिसमें उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी भी शामिल रहेगी।
इस नई व्यवस्था से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता व मजबूती आएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर