Explore

Search

April 12, 2026 3:45 am

सिवान : मंडल कारा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • डीएम और एसपी ने सुबह-सुबह मंडल कारा में की औचक छापेमारी
  • एक घंटे तक चली सघन तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला
  • महिला वार्ड से शुरू हुई जांच, सभी वार्डों की हुई तलाशी
  • भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से मचा हड़कंप

सिवान: मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की सुबह सिवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में जेल परिसर की सघन तलाशी ली गई।
छापेमारी के लिए मुख्यालय के पांच थानों से पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ-साथ पुलिस केंद्र से अतिरिक्त बल को बुलाया गया था, जिसमें पुरुष और महिला दोनों बल शामिल थे। यह कार्रवाई सुबह करीब छह बजे से शुरू होकर सात बजकर दस मिनट तक चली।
अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। जांच के दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। लगभग एक घंटे तक चले इस अभियान में जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की शुरुआत महिला बंदियों के वार्ड से की गई, जहां जांच के लिए महिला पुलिस बल को भेजा गया। इसके बाद अलग-अलग पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी वार्डों में क्रमवार तलाशी अभियान चलाया गया।
इस संबंध में मंडल काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि डीएम और एसपी की अध्यक्षता में यह औचक छापेमारी की गई, जिसमें किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
इस मौके पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक सहित अन्य कारा कर्मी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर