Explore

Search

April 11, 2026 3:53 am

मैरवा : निकी के नेतृत्व में सिवान की 20 सदस्यीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम घोषित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए टीम घोषित
  • निकी कुमारी कप्तान और पिंकी कुमारी उपकप्तान बनीं
  • चयन प्रतियोगिता व एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद टीम तैयार
  • खिलाड़ियों को किट वितरित, पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम
  • मैरवा में टीम घोषणा, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

मैरवा: बिहार राज्य फुटबॉल संघ द्वारा लखीसराय में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए सिवान जिला की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। यह घोषणा सिवान जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई।
इस अवसर पर आईएमए सिवान के सचिव डॉ. शरद चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश शंकरन समेत कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिवान जिला फुटबॉल संघ की ओर से उमाशंकर प्रसाद, सहंतजी, जावेद अशरफ, मुन्ना खान, राजू और मोहम्मद साहिद भी उपस्थित रहे।
रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि टीम का चयन जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयन के बाद खिलाड़ियों को एक सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम में कई राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल हैं और यह टीम पदक की प्रबल दावेदार है।


घोषित टीम इस प्रकार है:
निकी कुमारी (कप्तान), पिंकी कुमारी (उपकप्तान), खुशबू, ममता, निभा, प्रिया, रंजना, अंशु, खुशबू चौहान, एंजल यादव, नीतू कुमारी, सिंधु कुमारी, मनीषा कुमारी, इशरत परवीन, आराधना कुमारी, नैना कुमारी, खुशी पांडेय और अंजलि कुमारी शामिल हैं।
टीम के साथ प्रशिक्षक मधु पैक, प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में सलमा खातून भी गई हैं।
चयनित खिलाड़ियों को डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. शशि भूषण सिंहा, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. रामाजी चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. संगीता चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ. आरएन ओझा और निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर