Explore

Search

April 11, 2026 3:54 am

सिवान : खेल सुविधाओं के विस्तार से प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच : डीएम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

स्मैश प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी का हुआ उद्घाटन

  • ललन कॉम्प्लेक्स में इंडोर बैडमिंटन एकेडमी की शुरुआत
  • डीएम व विधायक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
  • युवाओं को खेल के माध्यम से मिलेगी नई दिशा
  • समाज की भागीदारी से विकास को मिलेगी गति

सिवान: शहर के ललन कॉम्प्लेक्स में “खेलेगा सिवान, बढ़ेगा सिवान” के उद्देश्य से साधु परिवार द्वारा स्थापित इंडोर बैडमिंटन एकेडमी “स्मैश प्वाइंट” का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के सम्यक एवं संतुलित विकास के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की सक्रिय, सकारात्मक और सतत भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वयं आगे बढ़कर ऐसे रचनात्मक कार्यों में योगदान देता है, तब विकास की गति और प्रभाव दोनों बढ़ते हैं।
डीएम ने एकेडमी के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, महावीरी विद्यालय के अध्यक्ष सह समाजसेवी रमेश सिंह, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य प्रो. अभिमन्यु सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुबेश सिन्हा, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक, स्मैश प्वाइंट के निदेशक पवन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर