✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
कार्य समीक्षा व लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
- सभी शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
- लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए
- कानून-व्यवस्था मजबूत रखने पर विशेष बल
- पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत
सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एसपी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 72

