Explore

Search

April 8, 2026 3:49 am

सिवान में 1615.2 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा और नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी, स्कॉर्पियो व कार जब्त

  •  विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 1615.2 लीटर अवैध शराब बरामद
  • तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
  • वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश में पकड़े गए तस्कर
  • पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज की कार्रवाई

सिवान जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 1615.2 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक स्कॉर्पियो और एक कार को जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को मैरवा थाना पुलिस द्वारा नौतन नहर पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से कुल 1006.2 लीटर अवैध शराब बरामद कर मैरवा थाना क्षेत्र के बहुचक निवासी सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है।
वहीं, नौतन थाना पुलिस द्वारा सुबह करीब चार बजे गश्ती के दौरान सीताराम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन को रोका गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 270 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी गगनदीप कुमार और मैरवा थाना क्षेत्र के इमलैली निवासी रमजान को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, पुलिस ने नरकटिया गांव में छापेमारी कर 339 लीटर अवैध शराब और बरामद की है। इस संबंध में नौतन थाना में भी बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि शराब तस्करी, अवैध निर्माण या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर जानकारी दें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर