Explore

Search

April 8, 2026 3:49 am

दारौंदा में आपराधिक वारदात की फिराक में बदमाश गिरफ्तार, स्वर्ण दुकान लूटकांड में संलिप्तता कबूली

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

कट्टा व कारतूस के साथ दबोचा गया आरोपी, साथी की तलाश में छापेमारी तेज

  • दारौंदा के बगौरा शिवालय के पास संदिग्ध हालत में बदमाश गिरफ्तार
  • तलाशी में एक कट्टा और 0.315 बोर कारतूस बरामद
  • पूछताछ में बसंतपुर स्वर्ण दुकान लूटकांड में संलिप्तता कबूली
  • आरोपी को जेल भेजा गया, अन्य अपराधियों की तलाश जारी

सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बगौरा शिवालय के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने दारौंदा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 0.315 बोर का एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान रजनीश भारती, निवासी भदौर, थाना चैनपुर के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ के क्रम में रजनीश भारती ने बसंतपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई सोना-चांदी की दुकान में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि 9 मार्च 2026 को हुई लूट में मिले गहनों को उसने अपने एक अन्य साथी को सौंप दिया था।
पुलिस अब आरोपी के बताए गए साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के साथ सिपाही सुशील कुमार और सिपाही गौतम पासवान भी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर