Explore

Search

April 6, 2026 4:02 am

सिवान : नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, स्मैक व गांजा बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई, लाखों की नकदी भी जब्त

  • ललित बस स्टैंड परिसर से अभियुक्त गिरफ्तार
  • 15 ग्राम स्मैक और 750 ग्राम गांजा बरामद
  • कुल ₹1.88 लाख से अधिक नकदी जब्तआरोपी के घर से भी बरामदगी, केस दर्ज कर भेजा जेल

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ललित बस स्टैंड परिसर स्थित मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खुर्माबाद निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से 15 ग्राम स्मैक, 750 ग्राम गांजा और कुल ₹1,88,070 नगद राशि बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि 4 अप्रैल को मुफ्फसिल थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ललित बस स्टैंड के मंदिर के पास कुंदन कुमार स्मैक और गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ और ₹50,000 नकद बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशीले पदार्थों का कारोबार करता है और अपने घर में भी गांजा छुपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुर्माबाद स्थित उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 750 ग्राम गांजा और ₹1,38,070 नकद बरामद किया गया।
इस मामले में मुफ्फसिल थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 21(बी) और 20(ii)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर