Explore

Search

April 6, 2026 4:00 am

सिवान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत हुसैनगंज मंडल की कार्यशाला आयोजित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

संगठन मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण पर जोर

  • भाजपा जिला कार्यालय सिवान में हुसैनगंज मंडल कार्यशाला आयोजित
  • कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और विचारधारा पर दिया गया प्रशिक्षण
  • जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
  • नेताओं ने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, सिवान में हुसैनगंज मंडल की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प और उनका दर्शन आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन विस्तार में पूरी निष्ठा के साथ जुटें।
इस अवसर पर दरौंदा विधानसभा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचा सकते हैं।
वहीं सिवान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है और कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर