Explore

Search

May 25, 2026 7:14 am

सिवान : शहर के चर्चित एक अपराधी को गोपनीय रूप से उठा ले गई है फिल्मी अंदाज में पुलिस

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शाम छह बजे राजेंद्र पथ पर चला ऑपरेशन

  • स्कार्पियो में बैठकर कर रही थी पुलिस निगरानी
  • ई-रिक्शा चालक के रूप में था संदिग्ध अपराधी
  • कुछ ही सेकंड में टीम ने किया गिरफ्तार
  • पूछताछ जारी, पुलिस ने साधी चुप्पी

नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ से शुक्रवार की देर शाम सराय थाना की पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाना पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या तकरीबन छह बजे के करीब जैन स्वीट्स के बगल में सराय थाना की पुलिस अपनी टीम के साथ स्कार्पियो गाड़ी में बैठ निगरानी कर रही थी। जैसे ही एक ई-रिक्शा चालक नजदीक पहुंचा स्कार्पियो में से तीन की संख्या में जवान उतरे और फिल्मी स्टाइल में ई-रिक्शा चालक को कब्जे में लेकर स्कार्पियो में बैठा लिया। इसके बाद अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक पुलिस कर्मी स्कार्पियों लेकर चले गए। वहीं कुछ अन्य पुलिस जवान ई रिक्शा अपने साथ लेकर सराय थाना चले गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर