Explore

Search

May 25, 2026 10:11 pm

नौतन : पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में पुलिस को मिली सफलता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सुबह की चेकिंग में बड़ी कार्रवाई

  • मीठा पुल के पास वाहन जांच के दौरान गिरफ्तारी
  • एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद
  • पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में पकड़े गए
  • दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

सिवान: नौतन थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मीठा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौतन निवासी पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा और आर्यन कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब 5:10 बजे मीठा पुल के पास नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मैरवा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा और आर्यन कुमार बताया।
पुलिस के अनुसार, पवन कुमार उर्फ पवन कुशवाहा के खिलाफ नौतन और हुसैनगंज थाना में पहले से प्राथमिकी दर्ज है, जबकि आर्यन कुमार का आपराधिक इतिहास मैरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है।
इस मामले में नौतन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस घटना को लेकर अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर