Explore

Search

April 3, 2026 3:48 am

सिवान : नारंगी-गोरखपुर के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन, सिवान को बड़ी राहत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला

  • 05633/05634 विशेष ट्रेन का संचालन शुरू
  • नारंगी से हर गुरुवार, गोरखपुर से हर शुक्रवार चलेगी
  • सिवान, छपरा, देवरिया सदर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
  • कुल 9 फेरों के लिए चलेगी विशेष गाड़ी

सिवान: ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नारंगी-गोरखपुर-नारंगी के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे सिवान समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05633 नारंगी-गोरखपुर विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 28 मई तक प्रत्येक गुरुवार को नारंगी से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सिवान से सुबह 10:25 बजे तथा देवरिया सदर से 11:30 बजे छूटकर दोपहर 13:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष ट्रेन 3 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 16:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से 18:00 बजे और सिवान से 19:10 बजे छूटते हुए विभिन्न स्टेशनों से गुजरकर अगले दिन रात 21:40 बजे नारंगी पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान और देवरिया सदर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।
रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह विशेष ट्रेन कुल 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर