Explore

Search

June 22, 2026 8:02 pm

सिवान : इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी ने डीएम को किया सम्मानित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सामाजिक कार्यों की सराहना, सकारात्मक कार्यशैली की प्रशंसा

  •  क्लब की सदस्यों ने डीएम से की शिष्टाचार मुलाकात
  • शाल व पौधा भेंट कर किया सम्मानित
  • डीएम की कार्यशैली को बताया प्रेरणादायक
  • सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता का किया आग्रह

सिवान: गुरुवार को इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी की सदस्यों ने जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान क्लब की ओर से शाल एवं स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर डीएम के कार्यों की सराहना की गई।
क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट ताप्ती वर्मा एवं अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने जिलाधिकारी के अब तक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि इसी से प्रेरित होकर क्लब की सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित करने का निर्णय लिया।
मुलाकात के दौरान क्लब की सचिव रश्मि गिरि ने संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही क्लब की ओर से जिलाधिकारी से आग्रह किया गया कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर आगामी कार्यक्रमों में भी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने क्लब की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष सीमा चौधरी, ट्रेजरर सोनी शोएब, सदस्य सुनीता गुप्ता, निधि देवी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर