Explore

Search

May 30, 2026 10:52 pm

सिसवन : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रामगढ़ गांव में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • डेढ़ साल के बच्चे के साथ घर में अकेली रहती थी महिला
  • पति बेंगलुरु में करता है निजी नौकरी

सिसवन (सिवान) : चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका की पहचान गांव निवासी लगन महतो की पत्नी चंदा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि चंदा देवी अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ घर में अकेली रहती थी, जबकि उसका पति बेंगलुरु में निजी नौकरी करता है और फिलहाल वहीं मौजूद है।
थानाध्यक्ष विजयरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर