Explore

Search

April 2, 2026 3:31 am

गुठनी : आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शटर काटकर की गई थी लाखों की चोरी, पुलिस ने सामान के साथ दबोचा

  • गुठनी में आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
  • चार बदमाश चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
  • वैज्ञानिक जांच से मामले का सफल उद्भेदन
  • एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

सिवान। गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला निवासी सह वर्तमान पता देवरिया जिला के बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही निवासी टाइगर जायसवाल, समसुल आजम अंसारी, धोनी जायसवाल तथा बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी प्रिंस वर्मा शामिल हैं।
मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 17/18 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स दुकान का शटर काटकर सोना-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में गुठनी थाना में धारा-307/331 (2) बीएनएस के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया। इस दौरान आरोपी प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टाइगर जायसवाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ यूपी के बनकटा थाना में मामला दर्ज है।
छापेमारी टीम में गुठनी थानाध्यक्ष सह पुअनि सुनील कुमार, पुअनि निरंजन कुमार, परि पुअनि राजनंदनी कुमारी, सअनि अमरेश कुमार, सअनि पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर