Explore

Search

July 28, 2026 3:35 pm

बड़हरिया : गोपालगंज निवासी असलम अली की बड़हरिया में दर्दनाक मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • नवलपुर गांव में हादसा, सिर में चोट लगने से गई जान
  • नवलपुर गांव में नहर में गिरने से युवक की मौत
  • बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
  • मृतक की पहचान असलम अली (38) के रूप में
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बड़हरिया (सिवान)। थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गोपालगंज जिला के काकड़ कुंड निवासी रहमत अली के पुत्र असलम अली (38) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, असलम अली किसी कार्य से अपने संबंधी के यहां गए थे और जामो की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान नवलपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर