Explore

Search

March 31, 2026 3:18 am

हुसैनगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भाजपा कार्यशाला में संगठन मजबूती पर जोर

  • हुसैनगंज के हथौड़ा गांव में आयोजित हुई कार्यशाला
  • भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया उद्घाटन
  • एकात्म मानववाद व अंत्योदय पर दिया गया विशेष जोर
  • कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत हुसैनगंज प्रखंड के ग्राम हथौड़ा में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और हर कार्यकर्ता इसी सोच के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा।
इस अवसर पर धनंजय सिंह, अनुरंजन मिश्रा, सुशीला देवी, विजय चौधरी, दीपू सिंह चंदेल सहित जिला एवं मंडल के कई पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर