Explore

Search

July 28, 2026 7:34 am

हुसैनगंज : जदयू ने संत आत्माराम कुशवाहा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़रम में आयोजित कार्यक्रम, नेताओं ने याद की शहादत और योगदान

  • तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • जिलाध्यक्ष ने कहा—दिलों में आज भी जीवित हैं संत आत्माराम
  • विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने जताई कमी
  • बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

सिवान: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जिला इकाई द्वारा हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे संत आत्माराम कुशवाहा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत आत्माराम कुशवाहा आज भी हम सभी के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि भले ही असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। उनकी शहादत को पार्टी हमेशा याद रखेगी।
वहीं, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संत आत्माराम कुशवाहा के न रहने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं है। उन्होंने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक था।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अनीता कुशवाहा, जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, मुर्तुजा अली कैसर, प्रमोद प्रियदर्शी, लालाबाबू कुशवाहा, निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, मोहन प्रसाद राजभर, संतोष गुप्ता, रणजीत यादव, विजय प्रसाद वर्मा, डॉ. सीबी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर