✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
महादेवा रोड स्थित मिठाई दुकान को बनाया निशाना
- देर रात अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
- 19 किलो का गैस सिलेंडर व बर्तन समेत सामान चोरी
- पीड़ित दुकानदार ने थाने में दिया आवेदन
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
सिवान। नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड स्थित डीडीसी कार्यालय के पूरब शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मिठाई दुकान का शटर तोड़कर करीब दस हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली।
इस संबंध में मोलेश्वरी चौक निवासी पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।
मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में रखे सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान में 19 किलो का व्यावसायिक गैस सिलेंडर, दो डेकची समेत अन्य सामग्री शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग दस हजार रुपये बताई जा रही है।

