Explore

Search

May 30, 2026 1:51 pm

300 से अधिक मरीजों सिवान : 300 से अधिक मरीजों का हड्डी व जोड़ों की बीमारियों का निशुल्क इलाज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरसीएच अस्पताल में लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

  •  करीब 300 मरीजों का हुआ उपचार
  • गोरखपुर के आर्थोपेडिक सर्जन ने दी सेवा
  • घुटना, कमर, साइटिका व गठिया के मरीजों को राहत
  • जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी किए गए निशुल्क

सिवान। शहर के बड़हरिया रोड स्थित डाक्टर्स कॉलोनी में संचालित आरसीएच अस्पताल में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुदूर क्षेत्रों से आए 300 से अधिक मरीजों का हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज किया गया।


शिविर में गोरखपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आरए अग्रवाल ने घुटने के दर्द, कमर दर्द, जोड़ों के प्रत्यारोपण सहित विभिन्न जटिल समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं आरसीएच अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामाजी चौधरी और हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने साइटिका, गठिया व अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का उपचार किया।


फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शाहिद ने मरीजों को आवश्यक व्यायाम की जानकारी दी। डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि शिविर में जन्मजात टेढ़ी हड्डियों के इलाज के साथ जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क किए गए।


शिविर को सफल बनाने में ममता कुमारी, विवेक कुमार, ऋषि कुमार सहित आरसीएच नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की अहम भूमिका रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर