✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
- भगवानपुर प्रखण्ड के माहना पांडेय टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम शुरू
- वेद मंत्रों के साथ विद्वान पंडितों ने किया विधिवत शुभारंभ
- बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से भक्ति का माहौल
- यजमान व ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में निभाई भूमिका
सिवान: भगवानपुर प्रखण्ड के माहना पांडेय टोला स्थित ब्रह्मबाबा के पवित्र स्थान पर शुक्रवार को 24 घंटे का सार्वजनिक अखण्ड अष्टयाम बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना हुआ है।
आयोजन का शुभारंभ आचार्य पूज्य पंडित श्री कान्हा जी महाराज, पंडित चन्द्रकिशोर पाण्डेय, श्री श्री 108 परम पूज्य संत श्री धनंजयानन्द गिरी जी महाराज (नागा बाबा), श्रीधाम वृन्दावन, पंडित श्री प्रकाश उपाध्याय, वेदप्रकाश उपाध्याय सहित कई विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
इस अखण्ड अष्टयाम में यजमान के रूप में राजनाथ पांडेय एवं ऊषा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा ग्रामीणों में मुन्ना तिवारी, मुन्ना पांडेय, जय किशोर शर्मा, श्रीनाथ साह, राजनाथ तिवारी, रवि पाण्डे, दूधनाथ पाण्डे, उपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, विनय सिंह, मनोरंजन पांडेय, मनोज शर्मा, नारायण पाण्डेय, विनोद शर्मा, अरुण पाण्डे, बिशम्बर पाण्डे, विशाल शर्मा, अशोक पांडेय, तारकेश्वर पांडेय और राजू साह सहित कई लोग आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह अखण्ड अष्टयाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान लगातार भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना जारी रहेगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

