Explore

Search

March 27, 2026 2:54 am

सिवान : सीएसपी संचालक हत्याकांड: परिजनों से मिले पूर्व मंत्री मंटू सिंह पटेल, गिरफ्तारी का भरोसा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज
  • सीएसपी संचालक की हत्या के बाद परिजनों से मिले पूर्व मंत्री
  • डीआईजी से बात कर जल्द कार्रवाई का भरोसा
  • मुख्य आरोपी फरार, एक लाइनर पुलिस की पकड़ में
  • स्थानीय लोगों ने कड़ी सजा की उठाई मांग

सिवान: जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर बाजार में सीएसपी संचालक की हत्या के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को अमनौर से बीजेपी विधायक सह पूर्व औद्योगिक मंत्री मंटू सिंह पटेल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने सारण डीआईजी से बात कर मामले में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने एक स्वर में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध लाइनर को हिरासत में लिया है, जिससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं।
ज्ञात हो कि 20 मार्च 2026 को कल्याणपुर बाजार में सीएसपी संचालक अशोक कुमार पटेल को अपराधियों ने गोली मारकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए थे। वह सिवान बैंक से पैसे निकालकर अपने सीएसपी केंद्र जा रहे थे, तभी रास्ते में यह वारदात हुई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता हैप्पी यादव भी मौके पर पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हितेश सिंह पटेल, वीरबहादुर सिंह पटेल, पप्पू सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, अवनीत सिंह, चेतन सिंह, सचिन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रशासन पर अब दबाव बढ़ गया है कि वह इस सनसनीखेज मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर