Explore

Search

March 27, 2026 2:55 am

रघुनाथपुर में मस्जिद के इमाम को मारी गोली,रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नेवारी मोड़ के पास वारदात, खबर लिखे जाने तक रेफर कर ले जाया जा रहा था

  •  फातिहा पढ़कर लौट रहे थे इमाम महमूदुल हसन
  • पीछे से आकर अपराधियों ने मारी गोली
  • जांघ की हड्डी में फंसी गोली, मरीज़ स्थिर
  • सिवान सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक मस्जिद के इमाम को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घायल की पहचान पंजवार पोखर निवासी महमूदुल हसन के रूप में हुई है, जो स्थानीय मस्जिद में इमामत करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम वे टोलापुर से फातिहा पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवारी मोड़ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने पीछे से उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।


गोली लगने के बावजूद महमूदुल हसन ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को संभाला और रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिवान सदर अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, गोली उनके जांघ की हड्डी में फंसी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिवान सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
खबर लिखे जाने तक उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था।
घटना के संबंध में घायल के पुत्र महमूदुल फैसल ने बताया कि उनके पिता अकेले बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और परिवार की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।


फैसल के अनुसार, घटना शाम करीब 6:15 से 6:30 बजे के बीच की है और यह वारदात नेवारी मोड़ के पास पंजवार और नेवारी के बीच हुई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इलाके में छापेमारी की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर