Explore

Search

March 27, 2026 2:54 am

सिवान : चैत्र नवरात्र के अवसर पर सिवान में भव्य फलाहार कार्यक्रम, मंत्री मंगल पांडेय हुए शामिल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

होटल सफायर इन में धार्मिक माहौल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता

  • होटल सफायर इन में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन
  • स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने की पूजा-अर्चना
  • श्रद्धालुओं के लिए फलाहार वितरण की व्यवस्था
  • कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल

सिवान: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को जिले के होटल सफायर इन में भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने किया, जिसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय द्वारा किया गया। शुरुआत में पंडित रंगनाथ उपाध्याय ने मंगलाचरण के साथ मां जगदंबा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धार्मिक वातावरण का सृजन किया। पूरे परिसर में “जय मां विंध्यावासिनी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।


इस अवसर पर मंत्री मंगल पांडेय ने मां विंध्यावासिनी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और सिवान जिले की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो शक्ति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। मां दुर्गा की उपासना से समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भाव की भावना सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण की गूंज से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। फलाहार वितरण की भी समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर डॉ. रूपेश कुमार ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, मुकेश कुमार बंटी, देवेंद्र गुप्ता, सत्यम कुमार सोनू, अनुराधा गुप्ता, सीए कुमार गंधर्व उर्फ बंटी, अभिमन्यु सिंह, सुनीता जायसवाल, लीलावती गिरि, प्रोफेसर रविंद्र नाथ पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर