Explore

Search

March 26, 2026 3:10 am

मैरवा : चैनपुलिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बिना कारण ट्रेन रोकना पड़ा महंगा, आरोपी पकड़ा गया
पूर्वांचल एक्सप्रेस में की गई चैनपुलिंग

  • मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई
  • मुजफ्फरपुर निवासी युवक गिरफ्तार
  • रेलवे नियमों के तहत की जा रही कार्रवाई

सिवान: मैरवा रेलवे स्टेशन पर चैनपुलिंग के दौरान एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की है, जब गाड़ी संख्या 15047 कोलकाता–गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चैनपुलिंग कर दी गई, जिससे ट्रेन कुछ देर के लिए रुक गई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच के दौरान चैनपुलिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ढोली थाना क्षेत्र के बाजी बुजुर्ग निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई।
आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्मप्रकाश मिश्रा एवं कांस्टेबल बिन्देश्वर साह की टीम द्वारा की गई।
आरपीएफ ने बताया कि आरोपी ने बिना किसी उचित कारण के चैनपुलिंग की थी, जो रेलवे नियमों का उल्लंघन है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर