Explore

Search

March 25, 2026 3:14 am

सिवान में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, 18 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध: डीएम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती, 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय

  • जिले में कुल 18,152 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध
    इंडेन, भारत गैस और HP के 48 वितरक कर रहे आपूर्ति
  • एजेंसियों पर लगातार जांच और छापेमारी जारी
  • शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

सिवान: जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। 24 मार्च 2026 तक जिले में कुल 18,152 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
जिला पदाधिकारी के अनुसार इंडेन के 30 वितरकों के पास 12,327 सिलेंडर, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 3,712 सिलेंडर तथा HP गैस के 8 वितरकों के पास 2,113 सिलेंडर उपलब्ध हैं। सभी गैस कंपनियों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच और अनुश्रवण किया जा रहा है। जिले भर में घरेलू गैस की होम डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है और विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी की जा रही है।
डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी करें। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गैस बेचने या अन्य अनियमितताओं पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षक लगातार गैस वितरकों की जांच कर रहे हैं। वहीं अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन किया गया है और आवश्यकतानुसार गोदामों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस गोदामों से सीधे वितरण नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।
जिले में 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है, जहां प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिक किसी भी समस्या के समाधान के लिए गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर 1906, 1800-2333-555, 1800-224344 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06154-242000 और 06154-242001 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर