Explore

Search

March 25, 2026 3:08 am

सिवान : लंबित कांडों की समीक्षा तेज, थानों को मिला त्वरित निष्पादन का निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान, गिरफ्तारी और अनुसंधान में तेजी पर जोर

  • गुठनी, महादेवा, सिसवन समेत कई थानों में समीक्षा
  • लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
  • वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर
  • गश्ती और छापेमारी अभियान तेज करने का आदेश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों की व्यापक समीक्षा की गई। इस विशेष अभियान के तहत संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षकों ने थानों में पहुंचकर थानाध्यक्षों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ मामलों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अभियान के क्रम में गुठनी, महादेवा, सिसवन, चैनपुर, असांव और आंदर थाना में लंबित कांडों की स्थिति का जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती और छापेमारी अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे लंबित मामलों को गंभीरता से लें और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके और अपराध नियंत्रण प्रभावी ढंग से हो सके।
जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की समीक्षा और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर