Explore

Search

May 30, 2026 3:32 pm

सिवान : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 24 गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शराब और अपराध पर कड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब व हथियार बरामद

  •  24 घंटे में 24 आरोपित गिरफ्तार
  • 273.300 लीटर देसी व 5.400 लीटर विदेशी शराब जब्त
  • आर्म्स एक्ट, वारंट व हत्या प्रयास के मामलों में कार्रवाई
  • यातायात उल्लंघन पर 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाना तथा अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करना है।
गिरफ्तार आरोपितों में शराब से जुड़े मामलों में 13, वारंट के मामलों में सात, आर्म्स एक्ट में तीन और हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पकड़ा गया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 273.300 लीटर देसी शराब और 5.400 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इसके अलावा 23 वारंट और चार कुर्की का भी निष्पादन किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो चारपहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं।
वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने विभिन्न वाहनों से 14 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर