Explore

Search

March 23, 2026 3:55 am

सिवान : रामनवमी शोभायात्रा पर 10 ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स : एसपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

इंटरनेट मीडिया पर भी सख्ती, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

  • 27 मार्च की शोभायात्रा पर 10 ड्रोन से होगी निगरानी
  • पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात
  • सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई
  • दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल और विशेष प्रशिक्षण

सिवान : शहर में 27 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान 10 ड्रोन से पूरे रूट पर नजर रखी जाएगी और हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
एसपी ने बताया कि जिला पुलिस के साथ-साथ बीएमपी और रैफ की भी तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे।
रामनवमी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए साइबर सेल में विशेष टीम गठित की गई है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट करने वालों के साथ-साथ संबंधित ग्रुप के एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस केंद्र में दंगा और भीड़ नियंत्रण को लेकर लगातार मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, आपातकालीन निकासी, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और शांति बहाल करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मॉक ड्रिल में पुलिस बल को आंसू गैस, बॉडी प्रोटेक्टर, वज्र वाहन सहित अन्य दंगा-निरोधी उपकरणों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। एसपी ने बताया कि चैत्र नवरात्र, ईद, चैत्र छठ और रामनवमी जैसे पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए यह विशेष तैयारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर