Explore

Search

March 23, 2026 3:54 am

सिवान : दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होते ही 32 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी पूरन कुमार झा का निर्देश— अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर करें योगदान

  • 32 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों में किया गया ट्रांसफर
  • दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर लिया गया प्रशासनिक निर्णय
  • सभी को तत्काल योगदान कर अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश
  • कई थानों की अनुसंधान इकाइयों में भी किया गया बदलाव

सिवान : जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने दो वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाले 32 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों में स्थानांतरण कर दिया है।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें तथा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।
स्थानांतरित पदाधिकारियों में पुअनि अशोक कुमार मुखिया को नगर थाना (अनुसंधान इकाई) से मुफ्फसिल थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। इसके अलावा सअनि अरुण कुमार महतो, पुअनि अनिकेत कुमार, पुअनि अनिल कुमार सिंह, पुअनि दुर्गा कुमारी, सअनि अशोक कुमार गहलौत, पुअनि दिनेश मंडल, सअनि रंजीत कुमार, सअनि जितेंद्र कुमार पासवान, पुअनि आभा कुमारी, पुअनि सुरेश सिंह, पुअनि चितरंजन कुमार, पुअनि दीपक कुमार-1, पुअनि निरंजन कुमार सिंह, पुअनि चुनचुन दास, सअनि उपेंद्र यादव, पुअनि रूबी कुमारी आर्या, पुअनि सुभांकर कुमार, सअनि बिरेंद्र पांडेय, पुअनि उपेंद्र सिंह, सअनि मनोज कुमार पांडेय, सअनि बिरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि मिथिलेश कुमार सिंह, पुअनि मैनेजर सिंह, सअनि संजय कुमार, सअनि दुर्गेश कुमार, सअनि सुधीर कुमार, सअनि ओमप्रकाश सिंह, पुअनि कपिलदेव प्रसाद, पुअनि सत्य नारायण मंडल, सअनि राजीव कुमार और पुअनि नीलम सिंहा शामिल हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर