Explore

Search

March 19, 2026 3:42 am

सिवान : फरियादियों ने एसपी को सुनाई अपनी पीड़ा, दिए कार्रवाई के निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी व भूमि विवाद के मामले प्रमुख

  • समाहरणालय में लगा जनता दरबार
    दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर निपटारा
  • लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार
  • भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक पहुंचे

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में सबसे अधिक मामले मारपीट, धोखाधड़ी और फर्जी मुकदमे में फंसाने से जुड़े सामने आए। वहीं भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या भी काफी अधिक रही। एसपी ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया।
इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कई थानाध्यक्षों को फोन कर फटकार लगाई और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सीधे सुना जाता है और उनके समाधान के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर