Explore

Search

March 19, 2026 3:39 am

सिवान : 3.5 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
प्लेटफार्म 2-3 के पास से तीन तस्कर गिरफ्तार

  • जूट के थैले से 3.5 किलो चरस बरामद
    मुरादाबाद ले जाने की थी योजना
  • चार मोबाइल व ₹10,770 नकद भी जब्त

सिवान: जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के पश्चिमी छोर पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को 3.5 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के उलाह छपरा निवासी अरविंद मिश्र उर्फ छोटे मिश्रा, छितौली बाजार निवासी अंसार अली तथा सैदपुरा मुसहर टोली निवासी मनोज मुसहर के रूप में हुई है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि 17 मार्च को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के पश्चिमी छोर पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक सीमेंट बेंच पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आते देख तीनों भागने लगे, लेकिन तत्काल घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान जब उनके पास मौजूद जूट के थैले के बारे में जानकारी ली गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर एक आरोपी ने स्वीकार किया कि थैले में चरस है, जिसे वे ट्रेन से मुरादाबाद ले जाने वाले थे।
इसके बाद मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी ली गई। जूट के थैले में रखे कार्टन बॉक्स से भूरे टेप से पैक सात पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलने पर उनमें लाल और सफेद पन्नी में लिपटा चरस मिला।
इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद चरस का कुल वजन 3 किलोग्राम 500 ग्राम पाया गया। साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और ₹10,770 नगद भी जब्त किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त सामान के साथ आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर