Explore

Search

March 18, 2026 3:13 am

सिवान : फरियादियों ने एसपी को सुनाई अपनी पीड़ा, जनता दरबार में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे 23 फरियादी, भूमि विवाद और मारपीट के मामलों की रही भरमार

  • एसपी पूरन कुमार झा ने जनता दरबार में 23 लोगों की सुनी फरियाद
  • मारपीट, धोखाधड़ी और फर्जी मुकदमे के कई मामले आए सामने
  • दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
  • लापरवाही पर थानेदारों को फोन कर दिए सख्त निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने 23 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में आए मामलों में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही।
एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। साथ ही जिन मामलों में जांच या कार्रवाई लंबित थी, उन पर संबंधित थानेदारों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में सबसे अधिक भूमि संबंधित विवाद के मामले सामने आए, जिसमें फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर