✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई, कई थानेदारों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश
- समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसपी ने लगाया जनता दरबार
- बीस फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
- मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद से जुड़े मामले आए सामने
- कई मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई का आदेश
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल बीस फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की शिकायतें सामने आईं। इनमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक रही।
एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। वहीं कुछ मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को शिकायतों के निष्पादन में गंभीरता बरतने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

