Explore

Search

March 17, 2026 3:20 am

सिवान : तीन आर्म्स एक्ट मामले में अयूब खान की गिरफ्तारी, मुजफ्फरपुर से पकड़कर सिवान लाया गया

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लंबे समय से फरार चल रहे अयूब खान को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  • तीन आर्म्स एक्ट मामले में वांछित अयूब खान गिरफ्तार
  • मुजफ्फरपुर से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा
  • मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  • पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में

जिले की पुलिस को रविवार को एक अहम सफलता मिली, जब तीन आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित अयूब खान को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अयूब खान मुजफ्फरपुर में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और सोमवार की शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी से पहले सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि अयूब खान तीन आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उस पर लगभग 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं और आगे की पूछताछ के लिए जल्द ही उसे रिमांड पर लिया जा सकता है।
बताया जाता है कि जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी, उसी दौरान उसके समर्थकों ने गिरफ्तारी का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिवान लेकर आई।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान एके-47 समेत कई हथियार बरामद किए थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर