Explore

Search

May 5, 2026 10:14 pm

गोरेयाकोठी : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोरेयाकोठी के पुरंदरपुर गांव में हादसा, बाइक सवार भी घायल

  • पुरंदरपुर गांव में बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत
  • घर के बाहर टहलने के दौरान हुआ हादसा।
  • टक्कर के बाद बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

सिवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान पुरंदरपुर निवासी शंकर रावत की 70 वर्षीय पत्नी सलेहरा देवी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सलेहरा देवी प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने घर के सामने सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और स्वजनों ने महिला को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर