Explore

Search

March 16, 2026 2:30 am

सिवान : बसपा संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम, नेताओं ने विचारों को अपनाने का किया आह्वान

  • सिवान में बसपा संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई।
  • गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
  •  कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
  •  वक्ताओं ने बहुजन समाज की एकता और सामाजिक न्याय की बात कही।

सिवान : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती शहर में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद संगीत मंडली द्वारा भजन-कीर्तन और गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। गीतों के माध्यम से कांशीराम के संदेश, संगठन, संघर्ष और सत्ता प्राप्ति के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के आदर्शों पर चलने और बहुजन समाज के स्वाभिमान तथा मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जयंती समारोह में बिहार प्रदेश प्रभारी कुणाल किशोर विवेक, केंद्रीय स्टेट प्रभारी वशिष्ठ दिनेश गौतम, बिहार प्रभारी बलिराम प्रसाद, बिहार प्रदेश जोन प्रभारी मनोज राम, सचिव नजमुल्लाह खान, उपेंद्र राम, चंद्र किशन पाल, रमाकांत राम, गणेश राम, द्वारिका प्रसाद राम, विजय कुमार यादव, हरीलाल राम, बलिराम सिंह, सुनीता देवी, सत्येंद्र राम, गोपालगंज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राम, मुजफ्फरपुर से टुनटुन राम, राकेश राम, दिनेश राम, किरण देवी और चंद्रावती देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर