✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
एसपी के निर्देश पर चला अभियान, वारंट और कुर्की का भी हुआ निष्पादन
- सिवान जिले में विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 46 आरोपित गिरफ्तार।
- शराब के विभिन्न मामलों में 201 लीटर देसी व 84.30 लीटर विदेशी शराब जब्त।
- 91 वारंट व 19 कुर्की का किया गया निष्पादन।
- यातायात नियम उल्लंघन पर 1.43 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के आदेश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 46 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के साथ-साथ देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 17, वारंट के मामलों में 18, आर्म्स एक्ट के एक, हत्या के प्रयास के तीन, एनडीपीएस एक्ट के एक, अपहरण के एक तथा विविध मामलों में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने इस कार्रवाई में 201 लीटर देसी शराब और 84.30 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की। इसके अलावा 91 वारंट और 19 कुर्की का निष्पादन किया गया।
वहीं जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

