✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
- भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन।
- हसनपुरा मंडल के उसरी बाजार और जीरादेई पंचायत भवन में कार्यशाला हुई।
- जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का दिया संदेश।
- विभिन्न सत्रों में पार्टी की विचारधारा, बूथ प्रबंधन और योजनाओं की जानकारी दी गई।
सिवान: भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को हसनपुरा मंडल के उसरी बाजार स्थित बाबू पैलेस तथा जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा को आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन के कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे और लोगों को उसका लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने और संगठन के कार्यों में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सात सत्रों में संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत सुबह दस बजे पंजीकरण के साथ हुई। विभिन्न सत्रों में वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास और विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां और लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, इंटरनेट मीडिया, नमो ऐप, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, टिफिन बैठक तथा आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला मंत्री विजय चौधरी, दुर्गा लाल सोनी, लक्ष्मीकांत पाठक, अशोक दुबे, सौरभ कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

