✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
- 13 मार्च की शाम गोसोपाली स्कूल के पास गोली मारकर की गई थी हत्या
- पुलिस कप्तान के निर्देश पर एसआईटी टीम कर रही है मामले की जांच
- जांच में मृतक के अपने साथियों की संलिप्तता की चर्चा तेज
- अवैध शराब तस्करी और पुरानी रंजिश को भी माना जा रहा संभावित कारण
हुसैनगंज थाना क्षेत्र हबीबनगर पंचायत के शंकरपुर निवासी फिरोज अंसारी की 13 मार्च की शाम गोसोपाली स्कूल के नजदीक अज्ञात शातिर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा के दिशा निर्देश पर मामले को डिटेक्ट करने के लिए सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया है।जो फिलहाल कई बिंदुओं पर बारीकी पूर्वक अनुसंधान कर रही है।अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम करीब करीब घटना को कारीत करने वाले सभी अपराधियों के गिरेबान तक भी पहुंच चुकी है।जल्द से जल्द पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है।लेकिन पुलिस इसे गोपनीय रख छापेमारी कर रही है।उधर स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है कि हत्या के पीछे अवैध शराब तस्करी व पुरानी रंजिश का कारण हो सकता है।क्योंकि फिरोज की हत्या जिस प्रकार की गई है,उसके शव देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा था कि अपराधी इसके प्रति काफी बौखलाए हुए थे,ऐसी बौखलाहट किसी की पद प्रतिष्ठा का हनन या उसके कारोबार में अड़चन का ही हो सकता है।पुलिस फिलहाल इस मामले में खुल कर बोलने के बजाय जांच की बात कह रही है।मिली जानकारी के अनुसार फिरोज की हत्या में शामिल बदमाश उसके अपने साथी ही है।जिन्होंने उसे गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।घटना के बाद घायल फिरोज अंसारी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने अंतिम सांसे लेकर इस दुनियां को ताउम्र के लिए अलविदा कह दिया।उधर जैसे ही शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव में उसका शव पहुंचा तो स्वजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल भी देखा गया। उधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस भी काफी चौकस दिखी,पुलिस विधि व्यवस्था संधारण हेतू गस्त तेज कर पल-पल की रिपोर्ट अपने वरीय पुलिस पदाधिकारी को देती रही।

