Explore

Search

March 21, 2026 8:28 pm

महाराजगंज : अवैध हथियार के साथ शरीफ उर्फ राजा गिरफ्तार, महाराजगंज पुलिस ने देशी कट्टा व कारतूस किया बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बंगरा नहर पुल पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा था युवक, तलाशी में मिला अवैध हथियार

• बंगरा नहर पुल पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता
• पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा गया
• तलाशी में एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद
• आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी

महाराजगंज (सिवान): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के बंगरा नहर पुल के पास चल रही वाहन जांच के दौरान की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को महाराजगंज थाना की पुलिस टीम बंगरा नहर पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शरीफ उर्फ राजा, पिता मुस्ताक अली, निवासी छोटका टेघड़ा, थाना महाराजगंज, जिला सिवान बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया।
मामले में महाराजगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।,

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर