Explore

Search

March 21, 2026 7:57 pm

सिवान :16 मार्च से 11वीं और 18 मार्च से 9वीं की वार्षिक परीक्षा, 95 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिला शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने की तैयारी

• जिले में 9वीं और 11वीं के करीब 95 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
• 11वीं की परीक्षा 16 से 24 मार्च तक दो पालियों में होगी आयोजित
• 9वीं की वार्षिक परीक्षा 18 से 23 मार्च तक चलेगी
• परीक्षा से पहले 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम दिया जाएगा

सिवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शिड्यूल जारी किए जाने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 18 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी।
कक्षा 11वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी दिया जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को प्रथम पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी, एंटरप्रेन्योरशिप और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। 17 मार्च को गणित और अंग्रेजी, जबकि 18 मार्च को राजनीति विज्ञान, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडीज सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 19 से 24 मार्च के बीच कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, कृषि, इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, संगीत सहित अन्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
कक्षा 11वीं की प्रायोगिक परीक्षा 25 मार्च से 28 मार्च के बीच संबंधित प्लस टू विद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित की जाएगी।
वहीं कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी। पहले दिन मातृभाषा और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 19 मार्च को गणित, गृह विज्ञान और अंग्रेजी, 20 मार्च को द्वितीय भारतीय भाषा, विज्ञान और संगीत तथा 23 मार्च को ऐच्छिक विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर