Explore

Search

March 12, 2026 3:53 am

पचरूखी : 216 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पचरूखी थाना पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता, दोनों आरोपित भेजे गए जेल

• सुपौली में छापेमारी कर 216 लीटर विदेशी शराब बरामद
• दो तस्कर जितेंद्र यादव और त्रिभुवन कुमार गिरफ्तार
• बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
• अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

सीवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 216 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी जितेंद्र कुमार यादव तथा सराय थाना क्षेत्र के उखई पूरब पट्टी निवासी त्रिभुवन कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि बुधवार को पचरूखी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौली गांव में कुछ लोग अवैध शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से कुल 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया कि इस मामले में पचरूखी थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर