Explore

Search

March 11, 2026 5:02 pm

बसंतपुर : ज्वेलरी दुकान में हुई लूट कांड का पर्दाफाश,कई गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना में पुलिस को सफलता हासिल हो गई है। यह सफलता पुलिस को तकनीकी सेल एवं बारीकी पूर्वक अनुसंधान के क्रम में हुई है।हालांकि इस संदर्भ में पुलिस अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से स्पष्ट रूप से इनकार कर रही है।यहां बताते चले की दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए हर हाल में मामले को डिटेक्ट करने का आश्वासन पीड़ित व्यवसाई के स्वजनों को दिया था।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने दो लाइनर समेत घटना में शामिल एक अपराधी को धर दबोचा है।दबोचे गए सभी अपराधी महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के ही बताई जा रहे हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अभी भी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन यह घटना करीब करीब डिटेक्ट हो चुका है। पकड़े गए सभी अपराधी पुलिस के समक्ष अपने स्वीकृति बयान में घटना में शामिल होने की बात बताई है।यहां बताते चले की सोमवार को करीब तीन बजे इस घटना का अंजाम अपराधियों ने दिया था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर