Explore

Search

March 11, 2026 5:37 am

सिवान : डीएम ने बंदी दरबार में बंदियों की सुनीं समस्याएं

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मंडल कारा में आयोजित बंदी दरबार, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

• मंडल कारा में डीएम की अध्यक्षता में लगा बंदी दरबार
• करीब 550 बंदियों ने रखी अपनी समस्याएं
• साफ-सफाई व व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन की सराहना
• निरीक्षण के दौरान कारा व्यवस्था से संतुष्ट दिखे डीएम

सिवान: मंडल कारा में मंगलवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने जेल में बंद बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंदियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मंडल कारा के प्रांगण में आयोजित इस बंदी दरबार में लगभग 550 बंदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएम ने जेल परिसर का निरीक्षण भी किया और वहां चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंडल कारा में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर जेल प्रशासन की सराहना की। जेल की व्यवस्था को देखकर वे संतुष्ट नजर आए।
मंडल काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदी दरबार समाप्त होने के बाद जिला पदाधिकारी ने कारा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपाधीक्षक, कारा चिकित्सक, सहायक अधीक्षक सहित अन्य कारा कर्मी भी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर