Explore

Search

March 10, 2026 2:50 am

बड़हरिया : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
• बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के समीप हुआ हादसा
• गंभीर रूप से घायल युवक को पीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर
• इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
• मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के गंगा हाता निवासी राजकिशोर कुमार के रूप में

सिवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के गंगा हाता निवासी दूधनाथ राम के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार राजकिशोर कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन स्थित अपने ससुराल गए थे। रविवार को वह बाइक से वापस जामो स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुनागढ़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 की सहायता से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर