Explore

Search

March 10, 2026 3:11 am

महाराजगंज : ग्राहक बनकर आया बदमाश, ज्वेलरी दुकान से छह लाख के गहने लेकर फरार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दुकानदार को चकमा देकर सोने की छह चेन लेकर भागा युवक
• पुरानी बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स में हुई घटना
• सोने की छह चेन लेकर फरार हुआ बदमाश
• दुकानदार ने पीछा किया, लेकिन नहीं मिला सुराग
• सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

महाराजगंज (सिवान) : शहर के पुरानी बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स दुकान में सोमवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने दुकानदार को चकमा देकर करीब छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार सोनी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे एक-एक कर करीब छह चेन दिखाई। इसके बाद युवक ने और महंगी चेन देखने की बात कही।
दुकानदार के अनुसार इसी दौरान उनका भाई बगल से दूसरी चेन लाने चला गया और वह अलमारी बंद करने के लिए पीछे मुड़े। इसी बीच युवक ने मौका का फायदा उठाया और बाहर रखी सोने की छह चेन, जिसकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, उठाकर फरार हो गया।
जब दुकानदार ने पीछे मुड़कर देखा तो युवक दुकान से गायब था। उन्होंने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर